एशिया कप में आज हाई-वोल्टेज भिड़ंत, भारत-पाक आमने-सामने

एशिया कप में आज एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच एक साल में दो बार मुकाबला होना बेहद दुर्लभ होता है, लेकिन इस बार एशिया कप की वजह से फैंस को यह रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल रही है। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की योजना के अनुसार इस साल भारत और पाकिस्तान की टीमें पांच बार तक आमने-सामने आ सकती हैं, जिनमें से तीन बार भिड़ंत एशिया कप में हो सकती है।
दोनों टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत से की है और अब वे अपनी विजयी लय को बरकरार रखना चाहेंगी। भारत-पाकिस्तान मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा, जबकि मैच की शुरुआत रात 8:00 बजे से होगी। मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि उमस खिलाड़ियों को परेशान कर सकती है। पिच सूखी रहने की संभावना है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। इस मैच में स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फारहान, सैम अय्यूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफ़यान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर।





