संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई पर हाईकोर्ट की सुनवाई, ASI से मांगी रिपोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट ने माना कि रमजान से पहले मस्जिद की रंगाई-पुताई जरूरी है, लेकिन विवादित परिसर को नुकसान पहुंचाए बिना यह काम कैसे किया जाए, इसे लेकर एएसआई से रिपोर्ट मांगी गई है।
हाईकोर्ट ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) को निर्देश दिया कि वह तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मस्जिद परिसर का निरीक्षण करे और आज ही रिपोर्ट तैयार करे। इस कमेटी में एएसआई का एक अधिकारी, एक विशेषज्ञ और एक प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहेगा। रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया जाएगा कि रंगाई-पुताई का काम कैसे कराया जा सकता है ताकि विवादित स्थल को कोई नुकसान न पहुंचे।
#WATCH संभल, उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा रमज़ान से पहले मस्जिद की रंगाई-पुताई की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति को निर्देश दिए जाने के बाद संभल में शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण… pic.twitter.com/8taCyJlPUL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2025
हिंदू पक्ष ने इस याचिका का विरोध किया है, उनका कहना है कि रंगाई-पुताई के नाम पर विवादित परिसर से छेड़छाड़ की जा सकती है। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने रमजान से पहले मस्जिद की मरम्मत की अनुमति देने की मांग की है। इस मामले की अगली सुनवाई कल सुबह 10 बजे होगी, जिसमें हाईकोर्ट अपना फैसला सुना सकता है।





