बिहार में हाई अलर्ट, नेपाल के रास्ते बिहार आए जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी

बिहार में जैश-ए-मौहम्मद के तीन आतंकियों के घुसने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है. इसको लेकर गुरुवार, 28 अगस्त को बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया. आतंकियों की एंट्री की खबर मिलते ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं.
आतंकियों के घुसने की खबर के बाद से बिहार में हाई अलर्ट है. PHQ के आला अधिकारियों ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि बिहार में नेपाल के रास्ते पाकिस्तान के तीन आतंकवादी घुस गए हैं. जिनके नाम हैं:
- हसनैन अली रावलपिंडी पाकिस्तान का निवासी
- आदिल हुसैन उमरकोट पाकिस्तान का निवासी
- मो उस्मान बहावलपुर पाकिस्तान का निवासी
बिहार पुलिस ने जारी की तस्वीर
बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से इन तीनों आतंकियों की तस्वीर जारी की गई है. इनके पासपोर्ट से संबंधित जानकारी सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों से साझा की गई है. बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आतंकी गतिविधि पर लगातार पुलिस मुख्यालय की नजर है. इसी बीच यह अहम जानकारी सामने आई जिसके बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है.






