ताज़ा खबरेंविदेश
इजरायली हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के प्रमुख हमन नसरल्लाह की मौत, IDF ने की पुष्टि

इजरायली रक्षाबलों (IDF) ने शनिवार को पुष्टि की कि हिजबुल्लाह के प्रमुख हमन नसरल्लाह शुक्रवार रात बेरूत में इजरायली हवाई हमलों में मारे गए.
Hassan Nasrallah will no longer be able to terrorize the world.
— Israel Defense Forces (@IDF) September 28, 2024
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायली रक्षाबलों ने इस खबर की पुष्टि की. पोस्ट में लिखा, “हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा.”

इजरायल ने दावा किया है कि लेबनान में हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के कई कमांडर मारे गए हैं. आईडीएफ ने शनिवार सुबह कहा, ‘इजरायली वायु सेना (आईएएफ) ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह की मिसाइल यूनिट के कमांडर, आतंकवादी मोहम्मद अली इस्माइल और उनके डिप्टी, आतंकवादी हुसैन अहमद इस्माइल पर हमला कर उन्हें मार गिराया.’






I appreciate you sharing this blog post. Thanks Again. Cool.