महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने राफेल विमान में भरी उड़ान, देखें तस्वीरें

हरियाणा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल विमान में उड़ान भरी.
#WATCH हरियाणा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल विमान में उड़ान भरी। pic.twitter.com/wtFCsGgSTr
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 29, 2025
राष्ट्रपति सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. राफेल में उनकी यह सॉर्टी भारतीय वायुसेना की तकनीकी दक्षता और आधुनिकता का प्रतीक है.

राष्ट्रपति की यह उड़ान ऐसे समय में हुई है जब भारत और फ्रांस के बीच नौसेना के लिए 26 राफेल मरीन विमानों की डील को मंजूरी मिल चुकी है. इनमें 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर ट्रेनर जेट शामिल होंगे. यह सौदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की मंजूरी के बाद हुआ है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





