विदेश

“वह कभी भी नाटो के सदस्य नहीं बनने वाले थे”: राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के बारे में बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिर जेलेंस्की के अमेरिका के साथ दुर्लभ पृथ्वी सौदे के बारे में इरादों और नाटो सदस्यता के लिए उनकी आकांक्षाओं को संबोधित किया.

ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ज़ेलेंस्की समझौते से पीछे हटने का प्रयास करते हैं तो उन्हें “बड़ी समस्याओं” का सामना करना पड़ सकता है, यह सुझाव देते हुए कि सौदे पर फिर से बातचीत करने के लिए ज़ेलेंस्की का प्रयास यूक्रेन की नाटो महत्वाकांक्षाओं से जुड़ा हुआ है, जिसे ट्रंप ने सिरे से खारिज कर दिया.

 

ट्रंप ने संबोधन में क्या कुछ कहा

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “इन्हीं हरकतों की वजह से यूक्रेन नाटो समूह का हिस्सा नहीं बनने वाला है. अगर जेलेंस्की को लग रहा है कि वह खनिज समझौते पर दोबारा बातचीत शुरू करके इससे बच जाएंगे तो ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है.”
  • वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को धमकाने से पहले रूस की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी चेतावनी दी थी. ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पर यूक्रेन के साथ युद्धशांति समझौते में दिक्कत उत्पन्न करने के आरोप लगाए और कहा कि वह राष्ट्रपति पुतिन से काफी नाराज हैं.
  • डोनाल्ड ट्रंप ने शांति समझौते में बाधा डालने के कोशिश को लेकर कहा कि अगर रूस सीजफायर की कोशिश में बाधा डालेगा तो अमेरिका रूसी तेल पर 25 से 50 प्रतिशत तक सेकेंडरी टैरिफ लगा देंगे.

ट्रंप ने रविवार (30 मार्च) की सुबह में NBC न्यूज के साथ फोन पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, “अगर मैं और रूस, यूक्रेन के युद्ध को रोकने के लिए किसी समझौते को अंतिम रूप नहीं दे पा रहे हैं, तो मुझे लगता है कि इसमें रूस की गलती है. और अगर मुझे लगता है कि इसमें रूस की गलती थी तो इसलिए मैं रूस से आने वाले सभी तेल पर 25 से 50 प्रतिशत का सेकेंडरी टैरिफ लगाने जा रहा हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “अगर किसी कारण रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम समझौता नहीं होता है तो मैं इस प्लान को एक महीने के भीतर लागू कर दूंगा.”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button