ताज़ा खबरें

हरियाणा: भाजपा नेता अशोक तंवर ने BJP का दामन छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ, राहुल गांधी की मौजूदगी में हुए शामिल

हरियाणा: भाजपा नेता अशोक तंवर ने BJP का दामन छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ, राहुल गांधी की मौजूदगी में हुए शामिल

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहाँ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा नेता अशोक तंवर पार्टी का दामन छोड़कर एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आज गुरुवार को अशोक तंवर महेंद्रगढ़ में एक सभा के दौरान कांग्रेस सांसद व लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।  

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महेंद्रगढ़ में गुरुवार को कांग्रेस की रैली का आयोजन हुआ जहां राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल के अलावा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। इस दौरान अचानक अशोक तंवर मंच पर नजर आए और फिर यह ऐलान किया गया कि वह दोबार पार्टी में शामिल हो गए हैं। अशोक तंवर ने राहुल गांधी को थोड़ा झुककर प्रणाम किया और इस दौरान हुड्डा की तरफ से भी नमस्कार किया है। हालांकि, हुड्डा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

अशोक तंवर एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले वह टीएमसपी और आम आदमी पार्टी में भी रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव में सिरसा से कुमारी सैलजा को चुनौती थी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अशोक तंवर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इस बात से अशोक तंवर नाराज थे। पार्टी से कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर उन्होंने इच्छा जताई थी कि उन्हें टिकट दिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

गौरतलब है कि अशोक तंवर हरियाणा में बड़े दलित नेता माने जाते हैं। इसलिए उनका किसी पार्टी में होना हरियाणा के दलित वोट बैंक पर बड़ा असर डालता है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले अशोक तंवर बीजेपी में शामिल हुए थे। उनके बीजेपी में शामिल होना बीजेपी के लिए बड़ी सफलता मानी गई क्योंकि तंवर हरियाणा में बड़ा दलित चेहरा हैं. बीजेपी अशोक तंवब के जरिए कांग्रेस पर ‘दलित विरोधी’ होने का भी आरोप लगाती रही। लेकिन अब कांग्रेस ने फिर से उन्हें पार्टी में शामिल करार बीजेपी को बड़ा झटका दिया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button