राहुल गांधी के ‘H Files’ आरोपों पर हरियाणा चुनाव आयोग का जवाब- “वोट चोरी के दावे निराधार”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ‘H Files’ नामक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि राज्य में बड़े पैमाने पर “वोट चोरी” हुई है. राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में कुछ बूथों की वोटर लिस्ट की तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि हरियाणा के लगभग 2 करोड़ मतदाताओं में से करीब 25 लाख मतदाता फर्जी हैं — यानी हर आठ में से एक वोट “चोरी” की गई है.
राहुल गांधी ने अपने दावे के समर्थन में कई सबूत भी पेश किए. उन्होंने वोटर लिस्ट की तस्वीरें दिखाईं, जिनमें एक ही व्यक्ति की फोटो पर अलग-अलग नाम दर्ज थे. राहुल ने इसे “लोकतंत्र पर हमला” बताते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता और संसद दोनों में उठाएगी.
हालांकि, राहुल गांधी के इन आरोपों पर अब हरियाणा चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया सामने आई है. आयोग ने उनके दावों को “बिलकुल निराधार और तथ्यों से परे” बताते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक विस्तृत पोस्ट साझा की है. इस पोस्ट में 15 बिंदुओं के ज़रिए आयोग ने बताया कि राज्य में वोटर लिस्ट किस प्रक्रिया से तैयार की जाती है.
राहुल गांधी के आरोप पर हरियाणा चुनाव आयोग का जवाब
हरियाणा इलेक्शन कमीशन की तरफ से जवाब देते हुए बताया गया है कि-
1. 02 अगस्त 2024 को मसौदा वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ शेयर की गई थी.
2. SSR के दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों की कुल संख्या 4,16,408 थी.
3. बीएलओ की कुल संख्या: 20,629
4. अंतिम मतदाता सूची 27.8.2024 को प्रकाशित और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ शेयर की गई.
5. जिला मजिस्ट्रेट के पास ईआरओ के खिलाफ दायर अपीलों की संख्या: शून्य
6. जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के खिलाफ सीईओ के पास दायर दूसरी अपीलों की संख्या: शून्य
7. नाम वापसी की अंतिम तिथि तक मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया गया और 16.9.2024 को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के साथ साझा किया गया.
Some Important Facts in respect of Haryana Assembly Elections 2024 pic.twitter.com/q66ZID485X
— Chief Electoral Officer, Haryana (@ceoharyana) November 5, 2025
8. मतदान केंद्रों की कुल संख्या: 20,632
9. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या: 1,031
10. सभी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त मतदान एजेंटों की कुल संख्या: 86,790
11. मतदान के अगले दिन जांच के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दी गई आपत्तियों की संख्या: शून्य
12. मतगणना के लिए सभी उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त मतगणना एजेंटों की संख्या: 10,180
13. मतगणना के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्राप्त शिकायतें/आपत्तियां: 5
14. परिणाम 8.10.2024 को घोषित किया जाएगा
15. चुनावों को चुनौती देने के लिए दायर चुनाव याचिकाओं की संख्या: 23
इस पोस्ट के जरिए चुनाव आयोग यह दावा कर रहा है कि हरियाणा इलेक्शन के समय विपक्षी दल की ओर से कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई थी. इसके अलावा, इलेक्शन कमीशन की ओर से सभी काम पारदर्शिता के साथ किए गए और सभी जरूरी आंकड़े हर पार्टी के साथ साझा किए गए थे.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





