ताज़ा खबरें

हरियाणा: जीत के बाद भाजपा ने राहुल गांधी को भेजी जलेबी, क्या है विधानसभा चुनावों से जलेबी का कनेक्शन? 

हरियाणा: जीत के बाद भाजपा ने राहुल गांधी को भेजी जलेबी, क्या है विधानसभा चुनावों से जलेबी का कनेक्शन? 

हरियाणा में बीते मंगलवार घोषित हुए विधानसभा नतीजों ने सबको चौका दिया है। इन परिणामों के मुताबिक हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में बीजेपी ने सामान्य बहुमत 46 से दो ज़्यादा 48 सीटें जीत ली हैं और कांग्रेस 37 सीटों पर सिमटकर रह गई। भाजपा ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मानाने के लिए एक किलो जलेबी कांग्रेस मुख्यालय भी भेजी है।

भाजपा ने राहुल गांधी को भेजी एक किलो जेलबी

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत के बाद एक किलो जलेबी राहुल गांधी को एक जवाब के रूप में भेजी हैं। इसके साथ ही पार्टी के ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट कर कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से राहुल गांधी जी को जलेबी भेजी गयी है। पोस्ट में एक रसीद का स्क्रीनशॉट भी अपलोड किया गया है, जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि राहुल गांधी के लिए जो जलेबी ऑर्डर की गई, वह करीब 1 किलो थी, जिसकी कीमत 609 रुपए की है। गौर करने वाली बात यह है कि यह आर्डर ‘Swiggy App’ के माध्यम से दिया गया है और उससे भी दिलचस्प बात यह है कि ‘भाजपा ने कॅश ऑन डिलीवरी दी है’।  


बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले भी सोशल मीडिया पर जलेबी ट्रेंड कर रही थी। इसी जलेबी को लेकर वार-पलटवार का दौर भी जारी था। तो आइये जानते हैं हरियाणा विधानसभा चुनावों में इस जलेबी का कनेक्शन क्या है?                                                 

क्या है जलेबी का पूरा मसला? 

दरअसल, राहुल गांधी ने विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान हरियाणा के गोहाना में एक रैली का संबोधन किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने गाड़ी में जलेबी चखी और अपनी बहन प्रियंका को फोन पर मैसेज भेजा कि आज मैंने जिंदगी की सबसे अच्छी जलेबी खाई। मैं तुम्हारे लिए भी जलेबी का एक डिब्बा लेकर आ रहा हूं।

 इसके साथ ही मतगणना वाले दिन जब सुबह रुझानों में कांग्रेस आगे दिख रही थी तो कांग्रेस हरियाणा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, “राम-राम हरियाणा। जलेबी दिवस की शुभकामनाएं.”  दरअसल कांग्रेस ने यह पोस्ट हरियाणा में स्पष्ट बहुमत में आने की संभावना पर खुशी जाहिर करते हुए किया गया था। लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी और दोपहर तक बीजेपी को बढ़त मिलते दिखी तो बीजेपी के खेमे में उत्साह का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद बीजेपी हरियाणा ने कांग्रेस के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “राम-राम हरियाणा. मातूराम जी (गोहाना वाले) आपकी जलेबी, कड़ाही, दुकान, घी और गल्ला सब सुरक्षित है क्योंकि भाजपा तीसरी बार आ गई है.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button