मनोरंजन

हर्षवर्धन- सोनम की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रिलीज, नेटिज़न्स ने दिए मिले-जुले रिव्यू

21 अक्टूबर 2025 को हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर अपने रिव्यू साझा कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

नेटिज़न्स का कहना है कि फिल्म में म्यूज़िक अच्छा है और कुछ भावुक सीन काम करते हैं। हालांकि, कई लोगों को फिल्म का दूसरा हिस्सा थोड़ा लंबा और कमजोर लगा। कुछ रिव्यू में डायलॉग्स और शायरी स्टाइल को भी इंस्टाग्राम रील्स जैसा बताया गया। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की केमिस्ट्री को लोग अच्छा मान रहे हैं।


एक नेटिज़न ने लिखा, “फिल्म एक बार देखने लायक है। पहले हाफ़ और इंटरवल ब्लॉक ठीक हैं, लेकिन दूसरा हाफ़ थोड़ा खिंचाव वाला लगता है।” जबकि एक और दर्शक ने कहा, “कहानी और गाने अच्छे हैं, देखने योग्य फिल्म है।”


बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन लगभग 6-8 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है। शाम और रात के शो में अगर ज्यादा दर्शक आते हैं, तो कलेक्शन बढ़ सकता है। हालांकि, फिल्म का टक्कर थममा से होने की वजह से बॉक्स ऑफिस पर इसका असर दिख सकता है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button