हरिओम वाल्मीकि केस: राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया परिवार को धमकाने का आरोप

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश | कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी 2 अक्टूबर को रायबरेली में कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने फतेहपुर पहुंचे.
राहुल गांधी ने हरिओम वाल्मिकी के परिवार से मुलाकात की, जिनकी 2 अक्टूबर को रायबरेली में कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी.
फ़तेहपुर, यूपी | कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने दलित व्यक्ति हरिओम वाल्मिकी के परिवार से मुलाकात की, जिनकी 2 अक्टूबर को रायबरेली में कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।
सोर्स: AICC pic.twitter.com/4hWEdNQvYP
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 17, 2025
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने देश में दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में दलितों की हत्या और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि वे हरिओम के परिवार की रक्षा करें. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि परिवार को धमकाकर वीडियो बनाया गया कि वे उनसे नहीं मिलना चाहते.
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार के लोग परिवार को धमका रहे हैं और उन्हें उनसे मिलने से रोक रहे हैं. उन्होंने कहा कि परिवार को बंधक बनाकर रखा गया है. राहुल ने बताया कि परिवार ने उन्हें जानकारी दी कि उनकी बेटी का ऑपरेशन होना जरूरी है, लेकिन सरकार ने उन्हें घर में बंद कर दिया है, जिससे इलाज में देरी हो रही है. उन्होंने कहा, “हमारी पूरी कोशिश है कि हम इनकी मदद कर सकें. हम न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन परिवार को घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा.”
हरिओम वाल्मीकि के भाई ने कहा, “हमने राहुल गांधी से बात की और उन्होंने हमें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. हमने उन्हें बताया कि सरकार हमारा समर्थन कर रही है और ज़रूरी कदम उठा रही है. प्रशासन ने हमें बाहर जाने से नहीं रोका है. हम राहुल गांधी से मिलने के लिए इसलिए राज़ी नहीं हुए क्योंकि हमें सरकार से पूरी मदद मिल रही थी.”
#WATCH | फतेहपुर, उत्तर प्रदेश | हरिओम वाल्मीकि के भाई ने कहा, “हमने राहुल गांधी से बात की और उन्होंने हमें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हमने उन्हें बताया कि सरकार हमारा समर्थन कर रही है और ज़रूरी कदम उठा रही है। प्रशासन ने हमें बाहर जाने से नहीं रोका है। हम राहुल गांधी से मिलने… https://t.co/Fjl1gKyhFf pic.twitter.com/JkL21feYpj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025





