खेल

हार्दिक पांड्या का बड़ा सरप्राइज: गर्लफ्रेंड को दी ₹1.7 करोड़ की लग्जरी कार

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को करीब ₹1.7 करोड़ की लग्जरी कार गिफ्ट की है। यह कार Mercedes-Benz V-Class है, जो अपने स्पेस और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है।

बताया जा रहा है कि यह गिफ्ट IPL 2026 की शुरुआत के आसपास दिया गया। इससे पहले भी खबर आई थी कि हार्दिक पांड्या ने हाल ही में करीब ₹12 करोड़ की Ferrari खरीदी है, जिससे उनकी लग्जरी कारों के प्रति दिलचस्पी साफ नजर आती है।

सोशल मीडिया पर कपल की इस कार के साथ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button