खेल
हार्दिक पांड्या का बड़ा सरप्राइज: गर्लफ्रेंड को दी ₹1.7 करोड़ की लग्जरी कार

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को करीब ₹1.7 करोड़ की लग्जरी कार गिफ्ट की है। यह कार Mercedes-Benz V-Class है, जो अपने स्पेस और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है।

बताया जा रहा है कि यह गिफ्ट IPL 2026 की शुरुआत के आसपास दिया गया। इससे पहले भी खबर आई थी कि हार्दिक पांड्या ने हाल ही में करीब ₹12 करोड़ की Ferrari खरीदी है, जिससे उनकी लग्जरी कारों के प्रति दिलचस्पी साफ नजर आती है।
सोशल मीडिया पर कपल की इस कार के साथ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।





