विदेश

हरदीप सिंह निज्जर एर विदेशी आतंकवादी था: कनाडा के विपक्षी दल के नेता ने ट्रूडो पर उठाया सवाल

पीपुल्स पार्टी ऑफ कनाडा के नेता मैक्सिमे बर्नियर ने गुरुवार को कहा कि अगर रॉयल कैनेडियन माउंटेन पुलिस और लिबरल सरकार के भारतीय राजनयिकों पर कनाडा की धरती पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप सच हैं, तो वह बेहद गंभीर हैं और इनसे निर्णायक तरीके से निपटा जाना चाहिए. हालांकि मैक्सिमे बर्नियर ने कहा कि दावे गंभीर हैं, लेकिन कनाडाई सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है, और जस्टिन ट्रूडो पर अन्य विवादों से ध्यान हटाने के लिए इस संकट का उपयोग करने का आरोप लगाया.

 

मैक्सिमे बर्नियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आगर सच है, तो आसीएमपी और लिबरल सरकार द्वारा लगाए गए आरोप कि भारतीय राजनयिकों ने हमारे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में भाग लिया, बहुत गंभीर हैं और इससे निपटा जाना चाहिए. हालांकि अभी तक हमें कोई सबूत नहीं दिया गया है और ट्रूडो स्पष्ट रूप से इस संकट का उपयोग अन्य विवादों से ध्यान हटाने के लिए कर रहे हैं.”

बर्नियर ने इस दावे को भी खारिज कर दिया कि पिछले साल मारा गया खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर कनाडाई था.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button