Happy Friendship Day 2022: फ्रेंडशिप डे आज, जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन?

Happy Friendship Day 2022: फ्रेंडशिप डे आज, जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन?
भारत में हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को ‘फ्रेंडशिप डे’ के तौर पर मनाया जाता है। इस साल ‘फ्रेंडशिप डे’ 7 अगस्त 2022 को मनाया जा रहा है। ये दिन मित्रता के नाम होता है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसके परिवार के बाद ऐसा पहला और गहरा रिश्ता होता है, जिसे इंसान खुद ही चुनता है। ऐसे ही दो दोस्तों की दोस्ती को पूरी दुनिया ने सराहा और उन्हें सलाम किया। फ्रेंडशिप डे को उन दोनों की दोस्ती के नाम समर्पित कर दिया। इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं, घूमते फिरते हैं और अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करते हैं।
क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे?
फ्रेंडशिप डे को मनाने का कारण यह है कि अमेरिका में 1935 में अगस्त के पहले रविवार के दिन एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। कहा जाता है कि इस हत्या के पीछे अमेरिकी सरकार थी। जिस व्यक्ति की मौत हुई थी, उसका एक प्रिय मित्र था। जब दोस्त की मौत की सूचना मिली तो वह बहुत हताश हो गया। दोस्त के जाने के गम में उस शख्स ने भी आत्महत्या कर ली। दोस्ती और लगाव को देखते हुए अमेरिकी सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाने का फैसला लिया। धीरे धीरे ये दिन प्रचलन में आ गया और भारत समेत अन्य कई देशों में अगस्त के पहले रविवार को मित्रता दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा।
पहली बार कब मनाया गया था यह दिन
सबसे पहले मित्रता दिवस साल 1935 में मनाया गया था। इस दिन को अमेरिका में अगस्त के महीने में मनाया गया। दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत हुई, जिसके बाद हर साल मित्रता दिवस के रूप में इस दिन को दुनियाभर में मनाया जाने लगा।





