ताज़ा खबरें

गुजरात: नमक फैक्ट्री की दीवार ढहने से 12 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

गुजरात: नमक फैक्ट्री की दिवार ढहने से 12 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

गुजरात के मोर्बी जिले में बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां हलवाड़ GIDC में एक नमक फक्ट्री की दीवार गिर गयी है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि अभी भी और लोगों के दबे होने की आशंका है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को गुजरात के मोरबी में स्थित नमक फैक्ट्री की दीवार ढह गई। दीवार गिरने से फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि करीब 30 मजदूर दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू दल मौके पर हैं और दीवार के नीचे दबे लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बता दें घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान शुरू किया। घटना के बाद स्थानीय विधायक परसोत्तम सबरिया व कलेक्टर समेत कई उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि दीवार किस वजह से गिरी।

इस घटना पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुआ कहा ‘मोरबी में दीवार गिरने से हुई त्रासदी हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। स्थानीय अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।’

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button