अश्लील कंटेंट पर सरकार की कार्रवाई, Ullu-ALTT जैसे ऐप्स पर लगाया बैन

सरकार ने सॉफ्ट पॉर्न कंटेंट परोसने वाली 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सबको बैन कर दिया है. भारत सरकार ने गैरकानूनी और आपत्तिजनक डिजिटल कंटेंट पर सख्ती दिखाते हुए देश में 25 ऐप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है.
बैन किए गए प्रमुख ऐप्स और वेबसाइट्स में शामिल हैं, इसमें ALTT, ULLU, Big Shots App, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite, Gulab App, Kangan App, Bull App, Jalva App, Wow Entertainment, Look Entertainment, Hitprime, Feneo, ShowX, Sol Talkies, Adda TV, HotX VIP, Hulchul App, MoodX, NeonX VIP, Fugi, Mojflix, Triflicks.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि इन वेबसाइट्स को भारत में जनता के लिए तुरंत ब्लॉक किया जाए. सरकार ने ये कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (IT Act, 2000) और IT नियम, 2021 (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) के तहत की गई है.
इन वेबसाइट्स को IT Act की धारा 67 और 67A, भारतीय न्याय संहिता , 2023 की धारा 294, और महिला अश्लील चित्रण निषेध अधिनियम, 1986 की धारा 4 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है.
सरकार ने क्या कहा?
सरकार ने यह भी कहा है कि अगर कोई डिजिटल प्लेटफॉर्म इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो IT Act की धारा 79(1) के तहत उसे कानूनी संरक्षण नहीं मिलेगा और उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





