ताज़ा खबरें

मंकीपॉक्स को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइन, जाने संक्रमण को रोकने के क्या हैं उपाए

मंकीपॉक्स को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइन, जाने संक्रमण को रोकने के क्या हैं उपाए

 

दिल्ली में मंगलवार को एक 31 वर्षीय नाइजीरियन युवक के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में कुल मामले तीन और देश में 8 हो गए हैं। नाइजीरिया के तीन लोगों में से दो अब तक मंकीपॉक्स पॉज़ीटिव पाए गए है, जिन्हें रविवार और सोमवार को दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ऐसे में सरकार ने बुधवार को मंकीपॉक्स को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन में सरकार ने बताया है कि मंकीपॉक्स से बचने के लिए क्या प्रक्रिया अपनानी चाहिए।

मंकीपॉक्स किसी को भी हो सकता है, अगर उनका किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ लंबे समय तक या बार-बार संपर्क रहा हो।

संक्रमण से बचाव के लिए यह उपाए अपनाए 

  • मरीज़ के मंकीपॉक्स पॉज़ीटिव होने पर उन्हें आइसोलेट ज़रूर करें।
  • हाथों को साबुन और पानी से ज़रूर धोएं और हैंड सैनीटाइज़र का इस्तेमाल ज़रूर करें।
  • जब आप किसी संक्रमित व्यक्ति के करीब हों, तो मास्क और ग्लव्ज़ ज़रूर पहनें।
  • डिसइंफेक्टेंट का इस्तेमाल ज़रूरी है।
  • साथ ही घर को सैनीटाइज़ भी करें।

संक्रमण से बचने के लिए यह न करें  

  • मरीज़ के साथ या किसी ऐसी व्यक्ति के साथ बिस्तर या तौलिया न शेयर करें जो मंकीपॉक्स के मरीज़ के संपर्क में आया हो।
  • मरीज़ के कपड़े या दूसरा सामान हेल्दी लोगों के समान के साथ न धोएं।
  • अगर आपको मंकीपॉक्स के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो घर से बाहर लोगों से न मिलें।
  • गलत सूचना के आधार पर लोगों के समूह को कलंकित न करें।
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button