ताज़ा खबरें

अलविदा मनमोहन… राष्ट्र ने मनमोहन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ किया विदा

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज नेताओं और परिवार द्वारा दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत अन्य VVIP भी उनकी इस अंतिम यात्रा में उनके दर्शन के लिए मौजूद रहे. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था.

अंत्येष्टि की तैयारी लगभग पुरी हो चुकी है. राहुल गांधी ने अर्थी को कंधा दिया. पीएम मनमोहन सिंह की चिता तैयार की जा रही है. वहां पर सभी पंजाबी धार्मिक गुरु अरदास पढ़ने की लिए तैयार हैं. घाट पर नम आंखों के साथ पीएम मोदी, राष्ट्रपति मूर्मु के साथ तमाम नेता बैठे हुए हैं. मुखाग्नि देने से पहले 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ-साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की. द्रौपदी मुर्मू कुछ देर तक मौन खड़ी होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कम से कम दो मिनट तक प्रेसिडेंट ने सैल्यूट करके मनमोहन सिंह को आखिरी विदाई दी. वहां पर मौजूद पीएम मोदी ने भी आंख बंद करके विदाई दी.

 

निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य लोग मौजूद हैं.

 

  • पूर्व प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट पर लाया गया.
  • पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है. जहां उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई है. उनकी गाड़ी के पीछे लाखों लोगों का जनसैलाब उमड़ चुका है. बड़ी संख्या में लोग पार्थिव शरीर ले जा रही गाड़ियों के पीछे चल रहे हैं. आज 11 बजकर 45 मिनट पर निगम घाट पर होने वाला है.
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी  पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे. सुबह 11:45 बजे उनका अंतिम संस्‍कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
  • कांग्रेस के कई नेता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम दर्शन देने के लिए AICC मुख्यालय पहुंचे हैं. इनमें कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, सांसद केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू शामिल थे. राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के साथ-साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने भी अंतिम दर्शन कर नमन किया.
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button