गौतम अडानी ने असम में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा, बुनियादी ढांचे के विकास पर होगा फोकस

देश के शीर्ष उद्योगपति गौतम अडानी ने असम में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश एयरपोर्ट्स, एयरोसिटी, सिटी गैस और सड़क परियोजनाओं पर केंद्रित होगा, जिससे राज्य में हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने मंगलवार को असम इन्वेस्टर्स समिट 2025 में यह बड़ा ऐलान किया। अपने संबोधन में गौतम अडानी ने कहा कि उनका यह सफर 2003 में गुजरात के पुनर्जागरण से शुरू हुआ था, जो अब एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है।
#WATCH | At Advantage Assam 2.0 Investment and Infrastructure Summit in Guwahati, Adani Group Chairperson Gautam Adani says, “It is with great pride that I announce today the Adani Group’s commitment to invest Rs 50,000 crores in Assam. Our investments will span across airports,… pic.twitter.com/Y6T71xVqCu
— ANI (@ANI) February 25, 2025
उन्होंने निवेश सम्मेलनों की सफलता को रेखांकित करते हुए कहा कि पिछले दो दशकों में ये उम्मीद से कहीं अधिक प्रभावशाली साबित हुए हैं। अडानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन्फ्रास्ट्रक्चर विजन की सराहना करते हुए कहा कि देश में हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास का श्रेय पीएम मोदी के प्रेरणादायक नेतृत्व को जाता है। अडानी ग्रुप भी इसी विजन से प्रेरित होकर असम के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। अडानी ग्रुप के इस निवेश से असम के बुनियादी ढांचे को एक नई दिशा मिलेगी। इसके तहत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी की जाएंगी:
एयरपोर्ट्स का विस्तार और आधुनिक एयरोसिटी का निर्माण
सिटी गैस नेटवर्क के जरिए स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति
सड़क परियोजनाओं के माध्यम से ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को मजबूत बनाना
इस निवेश से असम की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में असम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अडानी ग्रुप की यह पहल ऐतिहासिक मानी जा रही है।





