ताज़ा खबरें

महंगाई की मार: 14 किलो गैस सिलिंडर की कीमतों में हुई वृद्धि, 50 रूपये का हुआ इज़ाफ़ा

महंगाई की मार: 14 किलो गैस सिलिंडर की कीमतों में हुई वृद्धि, 50 रूपये का हुआ इज़ाफ़ा

तेल कंपन‍ियों की तरफ से बुधवार को LPG स‍िलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। 6 जुलाई की सुबह से घरेलू गैस स‍िलेंडर 50 रुपये महंगा कर द‍िया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हुई। इसके अलावा कोलकाता में घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत 1079, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्‍नई में 1068.50 रुपये हो गई है। ।5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई। वहीं 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की कमी हुई है।

 

 

1 जुलाई को द‍िल्‍ली में कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर घटकर 2021 रुपये का हो गया था। अब 6 जुलाई को कीमत में और कटौती होने के बाद यह 2012.50 रुपये का हो गया है। इसी तरह कोलकाता में 19 क‍िलो वाला कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर 2132 रुपये में म‍िलेगा। मुंबई में 1972.50 रुपये और चेन्‍नई में 2177.50 रुपये पर पहुंच गई है। इससे पहले घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत में आख‍िरी बार 19 मई को बदलाव आया था।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button