Ganesh Chaturthi 2024: गणपति बप्पा मोरया… भक्तों के घर पधारने के लिए तैयार बप्पा… जानें पूजा का सही समय

देवों के देव महादेव के पुत्र गणेश अब अपने भक्तों के घर पधारने जा रहे हैं. गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी या गणेश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है, शिव और पार्वती के पुत्र भगवान गणेश के सम्मान में पूरे देश में अत्यधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष, यह उत्सव दस दिनों तक चलेगा, जो कि 6 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर को समाप्त होगा.

इस पावन पर्व पर भक्त अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्तियाँ लाते हैं और प्रार्थना करते हैं और मिठाइयाँ चढ़ाते हैं, और उनका आशीर्वाद लेते हैं. लेकिन इस बार भगवान गणेश की स्थापना करने का सही मुहूर्त क्या है अगर इसे लेकर आपके मन में कोई शंका है तो उसे दूर कर दीजिए क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्या है सही समय या मुहूर्त.
क्या है सही मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि पर घर में भगवान गणेश का स्वागत करने का शुभ समय 6 सितंबर को दोपहर 03:01 बजे शुरू होगा और 07 सितंबर को शाम 05:37 बजे समाप्त होगा. शुभ पूजा मुहूर्त का समय सुबह 11:03 बजे से शुरू होगा. 7 सितंबर 2024 को दोपहर 01:34 बजे तक.





