G20 सम्मलेन में भाग लेने ब्राजील पहुंचें पीएम मोदी, मंत्रोच्चारण के साथ हुआ स्वागत

G20 सम्मलेन में भाग लेने ब्राजील पहुंचें पीएम मोदी, मंत्रोच्चारण के साथ हुआ स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में आज यानी ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। बता दें कि 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंने ब्राजील पहुंचें।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे।
तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
(वीडियो सोर्स – ANI/डीडी न्यूज) pic.twitter.com/8Dsbnsfy1u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए ब्राज़ील में भारतीय समुदाय के लोग एक होटल के बाहर एकत्रित हुए। इस दौरान ब्राजील के वैदिक विद्वानों ने भी उनके सामने वैदिक मंत्रों का जाप किया।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्राजील में भारतीय समुदाय के सदस्यों द्वारा रियो डी जेनेरियो के एक होटल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ब्राजील के वैदिक विद्वानों ने भी उनके सामने वैदिक मंत्रों का जाप किया।
(वीडियो: ANI/DD न्यूज) pic.twitter.com/E2A1kcTlU3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2024
ब्राजील में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान यहां रहने वाली स्नेहा ने पीएम के सामने गरबा का प्रदर्शन किया और उन्हें हाथों से बनाई एक पेंटिंग भी सौंपी। स्नेहा ने कहा, “यह बेहतरीन था। वह हमारे पास आए और हमसे पेंटिंग के बारे में पूछा। वह बहुत खुश थे। हमने दो हफ्ते तक गरबा की प्रैक्टिस की। साओ पाउलो और रियो डी जेनेरो से कई लड़कियां आईं। मैं चाहती थी कि वह पेंटिंग देखें और इस पर ऑटोग्राफ दें। मैं बहुत खुश हूं।”
बता दें कि पीएम मोदी का यह ब्राजील दौरा कई मायनों में अहम है क्योंकि पिछले साल भारत ने जी20 समिट की मेजबानी की थी।





