‘G-20 एजेंडा में महिलाओं के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता देनी होगी’- पीएम नरेंद्र मोदी

बाली: बाली में चल रहे G20 शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने भारत को G20 की अध्यक्षता सौंपी. भारत 1 दिसंबर से आधिकारिक तौर पर G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा.
🔲 #WATCH इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बाली शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में भारत को #G20 की अध्यक्षता सौंपी।
भारत 1 दिसंबर से आधिकारिक तौर पर G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। pic.twitter.com/gisd2bTp2I
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 16, 2022
“G-20 की अध्यक्षता हर भारतीय के लिए गर्व की बात है. हम अपने विभिन्न शहरों और राज्यों में बैठकें आयोजित करेंगे. हमारे अतिथियों को भारत की अद्भुदता, विविधता, समावेशी परंपराओं और सांस्कृतिक समृद्धि का पूरा अनुभव मिलेगा.”: PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाली में G20 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया. पीएम ने कहा, भारत G-20 का जिम्मा ऐसे समय ले रहा है जब विश्व जियो पॉलिटिकल तनावों, आर्थिक मंदी और ऊर्जा की बढ़ी हुई कीमतों और महामारी के दुष्प्रभावों से एक साथ जूझ रहा है. ऐसे समय विश्व G-20 के तरफ आशा की नज़र से देख रहा है.
उन्होंने आगे कहा, मैं आश्वासन देना चाहता हूं कि भारत की G-20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णायक और क्रिया-उन्मुख होगी. हमारा प्रयत्न रहेगा की G-20 नए विचारों की परिकल्पना और सामूहिक एक्शन को गति देने के लिए एक ग्लोबल प्राइम मूवर की तरह काम करेगा.
बाली में G-20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, वैश्विक विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है. हमें अपने G-20 एजेंडा में महिलाओं के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता देनी होगी.
बता दें कि G20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं.





