शाहरुख के पोज से लेकर कियारा के बेबी पंप तक, मेट गाला में छाए भारतीय सितारे

मेट गाला 2025 का आयोजन हो चुका है, जिसे फैशन का ऑस्कर भी कहा जाता है. न्यूयॉर्क का मेट्रोपॉलिन म्यूजियम ऑफ आर्ट हर साल मई के पहले सोमवार को फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा उत्सव आयोजित करता है. इस साल इसका आयोजन 5 मई को हुआ, हालांकि भारतीय समयानुसार इसे मंगलवार 6 मई को सुबह 3.30 बजे देखा गया.
इस साल का मेट गाला भारतीय सिनेमा और फैशन के लिए खास है, क्योंकि इस बार बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान से लेकर अभिनेत्री कियारा आडवाणी, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ और ईशा अंबानी जैसी नामचीन हस्तियां इस फैशन उत्सव का हिस्सा बनीं.
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने सोमवार को मेट गाला में भाग लेने वाले पहले भारतीय पुरुष अभिनेता बनकर इतिहास रच दिया, जिसे हॉलीवुड की सबसे बड़ी फैशन नाइट माना जाता है.

मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट, कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में रेड कार्पेट पर चलने से पहले शाहरुख ने न्यूयॉर्क शहर के मंदारिन ओरिएंटल होटल के बाहर अपने प्रशंसकों से मुलाकात की. ऑनलाइन कई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें किंग खान प्रशंसकों से हाथ मिलाते और चुंबन उड़ाते नजर आए. फैशन वॉचडॉग डाइट सब्या ने भी शाहरुख के होटल से बाहर निकलते हुए एक वीडियो शेयर किया.
कियारा आडवाणी का बेबी बंप लुक

बॉलीवुड की ब्यूटीफुल डीवा कियारा आडवाणी ने मेट गाला 2025 में स्टाइलिश अवतार में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. एक्ट्रेस हल्के कर्ल वाले बालों के साथ ब्लैक एंड गोल्डन आउटफिट में दिखीं जिसके साथ सफेद रंग की ट्रेल को जोड़ा गया था. कियारा आडवाणी की ड्रेस ने गोल्डन ब्रेस्टपीस को इस तरह बनाया गया कि वो बेबी बंप पर एक खूबसूरत गोल्डन हर्ट से जुड़ता है.
दिलजीत दोसांझ

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने अपने पारंपरिक सिख जोड़े में रेड कारपेट पर एंट्री ली. यहां वह फुल वाइट ऑउटफिट में काफी रॉयल नजर आए मानों जैसे कोई राजा हो. उनके लुक को तलवार ने बेहद ही खुस्बूरति से कम्पलीट किया.
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की डीवा प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी इस इवेंट में अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. एक तरफ जहां प्रियंका वाइट और ब्लैक पोल्का डॉट गाउन में केहर ढा रही थीं. वहीं, निक वाइट शर्ट और ब्लैक ट्रॉउजर में हैंडसम लग रहे थे.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





