AI साइंस-टेक्नोलॉजीभारत

अहमदाबाद से दुनिया तक: अब भारत बनाएगा ईवी बैटरी, 100 देशों को करेगा सप्लाई

अहमदाबाद (गुजरात): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहमदाबाद में सम्मानित किया गया, जहां उन्होंने गुजरात स्थित टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की शुरुआत के साथ भारत के बैटरी इकोसिस्टम के अगले चरण का उद्घाटन किया.

यह प्लांट तोशिबा, डेंसो और सुजुकी का एक संयुक्त उद्यम है. सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि निदेशक तोशीहिरो सुजुकी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “गणेश उत्सव के इस उल्लास में भारत की मेक इन इंडिया की यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है. ये मेक इन इंडिया मेक फोर द वर्ल्ड के लक्ष्य की तरफ एक बड़ी छलांग है. आज से भारत में बने इलेक्ट्रिक वाहन 100 देशों को निर्यात किए जाएंगे. इसके साथ ही आज हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोल मैन्युफैक्चरिंग की भी शुरुआत हो रही है. आज का यह दिन भारत और जापान की दोस्ती को भी एक नया आयाम दे रहा है. मैं सभी देशवासियों, जापान और सुज़ुकी कंपनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.”

देश के राज्यों के लिए क्या बोले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है. ऐसे समय में कोई भी राज्य पीछे नहीं रहना चाहिए. हर राज्य को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए. हिंदुस्तान आने वाले निवेशकों को इतना कन्फ्यूजन होना चाहिए कि वे सोचें, मैं इस राज्य में जाऊं या उस राज्य में. मैं सभी राज्यों को निमंत्रण देता हूं, आइए, रिफॉर्म्स की स्पर्धा करें, प्रो डेवलपमेंट पॉलिसी की स्पर्धा करें.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, “13 किशोरावस्था का आरांभ होता है और किशोरावस्था पंख फैलाने का कालखंड होता है. सपनों की उड़ान भरने का कालखंड होता है…मुझे खुशी है कि आज मारुति अपनी किशोरावस्था में प्रवेश कर रही है. गुजरात में मारुति के किशोरावस्था में प्रवेश का मतलब है कि आने वाले समय में मारुति नए उत्साह और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी.”

उन्होंने आगे कहा, “भारत की सफलता की कहानी के बीज करीब 13 साल पहले बोए गए थे. 2012 में जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैंने मारुति सुज़ुकी को हंसलपुर में जमीन अलॉट की थी. विजन उस समय भी आत्मनिर्भर भारत का था, मेक इन इंडिया का था. हमारे तब के प्रयास आज देश के संकल्पों को पूरा करने में इतनी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button