ताज़ा खबरें

“भारत और जर्मनी की दोस्ती गहरी हो रही है…”: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया पैसिफिक कॉन्फ्रेंस ऑफ जर्मन बिजनेस 2024 को संबोधित करते हुए कहा, “हर कदम-हर मोर्चे पर भारत और जर्मनी की दोस्ती गहरी हो रही है. ये साल भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25वां साल है, अब आने वाले 25 साल इसे नई बुलंदी देने वाले हैं.”

 

जर्मन जांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत में है. शुक्रवार सुबह उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके नई दिल्ली स्थित 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की. बाद में पीएम मोदी और जर्मन चांसलर स्कोल्ज़ ने संयुक्त रूप से जर्मन बिजनेस 2024 के एशिया-प्रशांत सम्मेलन का उद्घाटन किया.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया पैसिफिक कॉन्फ्रेंस ऑफ जर्मन बिजनेस 2024 को संबोधित करते हुए कहा, “हमने आने वाले 25 साल के लिए विकसित भारत का एक रोडमैप बनाया है. मुझे खुशी है कि ऐसे महत्वपूर्ण समय में जर्मन कैबिनेट ने फोकस ऑन इंडिया डॉक्यूमेंट जारी किया है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जर्मनी ने स्किल्ड भारतीयों के लिए हर साल मिलने वाले विजा की संख्या 20 हज़ार से बढ़ाकर 90 हज़ार करने का फैसला किया है. मुझे विश्वास है कि इससे जर्मनी के विकास को नई गति मिलेगी. हमारा आपसी व्यापार 30 बिलियन डॉलर से अधिक के स्तर पर पहुंच गया है…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया पैसिफिक कॉन्फ्रेंस ऑफ जर्मन बिजनेस 2024 को संबोधित करते हुए कहा, “मैं इस कॉन्फ्रेंस को सिर्फ ट्रेड और निवेश के सीमित दायरे में ही नहीं देखता, मैं इसे इंडो पैसिफिक क्षेत्र और विश्व के बेहतर भविष्य की साझेदारी के रूप में देखता हूं. दुनिया को स्थिरता और सतत विकास की जरूरत है…इंडो पैसिफिक दुनिया के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है. इस क्षेत्र का योगदान और क्षमता दोनों बहुत व्यापक हैं.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button