ताज़ा खबरेंविदेश

शुक्रवार को होने वाली प्लैटिनम जुबली में शामिल नहीं होंगी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ 

शुक्रवार को होने वाली प्लैटिनम जुबली में शामिल नहीं होंगी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ 

आज यानी 03 जून से ब्रिटेन की महारानी को राजगद्दी संभालते हुए 70 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर देशभर में चार दिन का प्लैटिनम जुबली समारोह मनाया जा रहा है। लंदन में कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद ब्रिटेन में यह सबसे बड़ा आयोजन है। लेकिन बकिंघम पैलेस ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ शुक्रवार को सेंट पाल कैथेड्रल में होने वाले प्लेटिनम जुबली उत्सव में शामिल नहीं होंगी।

96 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ चार दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन सेंट पाल कैथेड्रल में थैंक्सगिविंग की राष्ट्रीय सेवा में शामिल नहीं होंगी। बकिंघम पैलेस ने जानकारी देते हुए कहा, महारानी ने आज (गुरुवार) के जन्मदिन परेड और फ्लाईपास्ट का भरपूर आनंद लिया, लेकिन उसी दौरान उन्हें कुछ असुविधा भी महसूस हुई।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने उनके सत्तासीन होने के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे चार दिन के समारोहों के आयोजन तथा शुभकामनाओं के लिए अपने देश और राष्ट्रमंडल के सदस्य देशों का आभार जताया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button