विदेश मंत्री एस जयशंकर का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- ‘विदेश में भारत को नुकसान पहुंचा रहे राहुल’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के न्योते को लेकर लगाए गए आरोपों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पलटवार किया है. जयशंकर ने कहा कि राहुल गांधी ने उनकी अमेरिका की यात्रा के बारे में जानबूझकर झूठ बोला है. साथ ही विदेश मंत्री ने राहुल गांधी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा उन पर विदेश में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया.
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, “विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जानबूझकर दिसंबर 2024 में मेरी अमेरिका यात्रा के बारे में झूठ बोला. मैं बाइडेन प्रशासन के विदेश मंत्री और NSA से मिलने गया था. साथ ही हमारे महावाणिज्य दूतों की एक बैठक की अध्यक्षता भी की. मेरे प्रवास के दौरान, आने वाले NSA-पदनाम ने मुझसे मुलाकात की. किसी भी स्तर पर पीएम के संबंध में निमंत्रण पर चर्चा नहीं की गई. यह सर्वविदित है कि हमारे पीएम ऐसे कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते हैं. वास्तव में, भारत का प्रतिनिधित्व आमतौर पर विशेष दूतों द्वारा किया जाता है. राहुल गांधी के झूठ का राजनीतिक उद्देश्य हो सकता है. लेकिन वे विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं.”

साथ ही विदेश मंत्री ने राहुल गांधी पर इस तरह की टिप्पणियों से विदेश में भारत की छवि का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांघी के झूठ का उद्देश्य राजनीतिक हो सकता है, लेकिन यह विदेश में देश को नुकसान पहुंचाता है.
लोकसभा में राहुल गांधी ने क्या कहा?
भारतीय विदेश मंत्री के अमेरिकी दौरे को लेकर राहुल गांधी ने कहा, ‘हम प्रोडक्शन में बहुत पीछे हैं, इसी का परिणाम है कि हम अपने प्रधानमंत्री को बुलाने का न्योता लाने अमेरिका नहीं भेजते. अमेरिका के राष्ट्रपति यहां हमारे प्रधानमंत्री को बुलाने खुद आते हैं.’





