विदेश

इतिहास में पहली बार श्रीलंका ने किसी अतिथि का किया इतना भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे। कोलंबो के भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत हुआ। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने  स्वतंत्रता चौक पर प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह पहली बार है जब श्रीलंका ने किसी अतिथि का ऐसा विशेष स्वागत किया है।


यह पहली बार है जब श्रीलंका ने किसी अतिथि का ऐसा विशेष स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का उद्देश्य भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संबंधों को ऊर्जा, व्यापार, संपर्क, डिजिटलीकरण और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में और मजबूत करना है। उनके साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद हैं।

कोलंबो में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच हुई बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच सात समझौतों पर सहमति बनी। इन समझौतों में रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और आपसी व्यापार जैसे अहम क्षेत्रों को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति की उपस्थिति में सहमति पत्रों का आदान-प्रदान भी हुआ।


इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत की सहायता से निर्मित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास प्रमुख है। इसके अलावा 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक अनुराधापुरा शहर का दौरा करेंगे, जहां वे महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button