भारत

अजीत पवार के प्लेन क्रैश का पहला दृश्य: बारामती में मची अफरा-तफरी कैमरे में कैद

बुधवार की सुबह 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़े विमान हादसे ने सबको सदब्ध कर दिया. क्योंकि यह विमान किसी और का नहीं बल्कि डिप्टी सीएम अजित पवार का था. बारामती जा रहे इस चार्टर प्लेन के क्रैश लैंडिंग में 5 लोगों की मौत हो गई है. DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने इस बात की पुष्टी की है.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है: DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन)

विमान हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो काफी डराने वाली हैं. क्रैश के बाद विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.

यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई है, प्लेन मुंबई से उड़ान भरने के एक घंटे बाद ही हादसे का शिकार हो गया. मरने वालों में दो पायलट और दो यात्री शामिल हैं, जिनमें एक अटेंडेंट और पवार का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर शामिल है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button