अमेरिका में 6 साल में पहली बार शटडाउन, शटडाउन का क्या होगा असर?

2019 के बाद पहली बार, संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार 1 अक्टूबर, 2025 को 12:01 बजे पूर्वी समय पर बंद होने वाली है, क्योंकि सीनेट दो अल्पकालिक वित्तपोषण उपायों में से किसी को भी मंजूरी देने में विफल रही है.
🚨 Senate Democrats just voted to send the government into a shutdown. DEMOCRAT SHUTDOWN LOADING. pic.twitter.com/t7I2x7guxZ
— The White House (@WhiteHouse) September 30, 2025
अमेरिका में फेडरल सरकार यानी ट्रंप सरकार का आधिकारिक तौर पर शटडाउन हो गया है. ट्रंप सरकार के फंड पर ही ताला लग गया है क्योंकि संसद से उसे जरूरी मंजूरी नहीं मिल पाई है. सरकार अपने स्पेडिंग बिल को संसद से पास कराने में विफल हो गई है. इसके बाद आधी रात होते ही सरकारी फंडिंग समाप्त हो गई है, और कैपिटल के अंदर कोई नहीं जानता कि आगे क्या होगा. यह पिछले 6 सालों में पहला सरकारी शटडाउन है.
शटडाउन का क्या असर होगा?
दरअसल अमेरिका में 1 अक्तूबर से नया वित्त वर्ष लागू होता है. लेकि इस बार ट्रंप सरकार का स्पेंडिंग बिल पास नहीं हुआ है और रात 12.01 बजे शटडाउन शुरू हो गया.
- सरकारी कर्मचारी:
- लगभग 40% कर्मचारी (करीब 8 लाख) को बिना वेतन छुट्टी (furlough) पर भेजा जा सकता है.
- केवल जरूरी सेवाओं (कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा, स्वास्थ्य, एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के कर्मचारी काम पर रहेंगे.
- जरूरी सेवाएं जारी:
- पुलिस, मेडिकल, हवाई सुरक्षा, सीमा सुरक्षा जैसी सेवाएं बाधित नहीं होंगी.
- लेकिन सरकारी स्कूल, छात्र ऋण सेवाएं, फूड इंस्पेक्शन और फूड असिस्टेंस प्रोग्राम प्रभावित होंगे.
- ट्रांसपोर्ट और एयरलाइंस:
- फ्लाइट्स में देरी हो सकती है.
- एयरलाइंस ने पहले ही सेवाओं पर असर की आशंका जताई है.
- आम लोगों पर असर:
- सरकारी सुविधाओं और कार्यक्रमों पर निर्भर लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे.
- शिक्षा, स्वास्थ्य और फूड सप्लाई प्रोग्राम पर असर पड़ेगा.
आर्थिक असर
- शटडाउन जितना लंबा खिंचेगा, असर उतना गहरा होगा.
- स्टॉक मार्केट और निवेशकों के भरोसे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
- अर्थव्यवस्था की गति धीमी हो सकती है क्योंकि सरकारी खर्च अस्थायी रूप से रुक जाता है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





