ताज़ा खबरें

केरल के बाद अब दिल्ली में मंकीपॉक्स की दस्तक, राजधानी में मंकीपॉक्स का पहला मामला मरीज, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती

दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का पहला मामला, मरीज मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती

 

भारत के केरल में संक्रमण फैलाने के बाद अब मंकीपॉक्स ने देश की राजधानी दिल्ली में दस्तक दी है। रविवार को दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है। मरीज मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसको (31 वर्षीय व्यक्ति) बुखार और त्वचा पर घाव होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया और उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

 

इससे पहले केरल में 14 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि खुद केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने की थी। वह यूएई से लौटा था। मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसे केरल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

बता दें WHO की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने रविवार को कहा कि, कीपॉक्स तेजी से उन देशों में फैल रहा है जिन्होंने इसे पहले नहीं देखा है। पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में मामले केंद्रित हैं। हमारे उपाय संवेदनशील या भेदभाव से रहित होने चाहिए उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आज दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र के देशों से मंकीपॉक्स के लिए निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को मजबूत करने का आह्वान किया है।

इससे पहले नियाभर में तेजी से फैल रहे मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शनिवार को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा कि मंकीपॉक्स का प्रकोप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता करने वाला है।

 

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button