पटना के कंकड़बाग में दिनदहाड़े फायरिंग, चार अपराधी गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में दोपहर अचानक हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि यह घटना रंगदारी मांगने के विवाद से जुड़ी थी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
यह वारदात कंकड़बाग के पीसी कॉलोनी स्थित राम लखन सिंह पथ पर हुई, जो एक घना रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों को घेर लिया। अपराधी बचने के लिए एक मकान में घुस गए, जिससे पुलिस को ऑपरेशन चलाना पड़ा।
#WATCH | Bihar: The firing took place in Patna’s Kankarbagh area today around 2 pm. Four criminals opened fire outside a house. After the firing, all the criminals went into hiding inside a house nearby. STF has reached the spot along with the Police. The force has surrounded the… pic.twitter.com/jofQaZERtY
— ANI (@ANI) February 18, 2025
पटना पुलिस ने इस कार्रवाई में चार राउंड फायरिंग की और चार अपराधियों को डिटेन कर लिया, हालांकि कुछ बदमाश फरार होने में सफल रहे। पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ पाया गया है।
#WATCH बिहार: पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा, “…उस बिल्डिंग में क्योंकि आम नागरिक भी थे इसलिए पुलिस ने बहुत ही धैर्यपूर्वक कार्य किया। पुलिस की तरफ से कोई फायरिंग नहीं की गई। सभी आम नागरिक सकुशल हैं और हमने 4 अपराधियों को हिरासत में लिया। ऐसा लग रहा है कि कुछ अपराधी भागने… https://t.co/Do0qkeEFN1 pic.twitter.com/Cj20L1Uwx0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2025
सूत्रों के अनुसार, मकान मालिक धर्मेंद्र ने ही अपराधियों को इकट्ठा किया था। इस ऑपरेशन में एसएसपी अवकाश कुमार के साथ एएसपी अभिनव, कई डीएसपी, इंस्पेक्टर और स्वाट व एसटीएफ की टीम शामिल थी।
पटना पुलिस अब बाकी फरार अपराधियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने पटना में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।





