भारतविदेश

भारत पहुंचे फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब बुधवार सुबह भारत पहुंचे। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर विदेश राज्य मंत्री के.वी. सिंह ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राष्ट्रपति स्टब का स्वागत करते हुए लिखा कि उनकी भारत यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति स्टब से मुलाकात और रायसीना डायलॉग 2026 में उनके मुख्य भाषण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने यह प्रतिक्रिया राष्ट्रपति स्टब के उस पोस्ट पर दी, जिसमें उन्होंने अपनी भारत यात्रा की जानकारी साझा की थी। राष्ट्रपति स्टब ने लिखा था कि वह भारत की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस दौरे से फिनलैंड और भारत के बीच संबंध और मजबूत होंगे, खासकर व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा।

राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब रायसीना डायलॉग 2026 में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ विशेष बातचीत भी करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने, व्यापार और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

इस यात्रा का उद्देश्य भारत और फिनलैंड के बीच सहयोग को नई दिशा देना और आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाना है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button