ताज़ा खबरें

Budget 2025 पर टिकीं सबकी निगाहें… वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट

देश का बजट आज यानि शनिवार को पेश होने जा रहा है वहीं इसके चलते संसद पर सबकी नजर टिकी हुई है. वित्त मंत्री निर्मली सीतारमण आज, शनिवार 11 बजे लगातार आठवीं बार लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं. निर्मला सीतारमण सुबह 8.30 बजे अपने आवास से नॉर्थ ब्लॉक के लिए निकलेंगी. बजट 2025 को लेकर बाजार, कारोबार जगत और नीति निर्माताओं में काफी उत्सुकता है. लोगों को अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव की उम्मीद है. बता दें कि मोदी सरकार 3.0 का यह पहला पूर्ण बजट है.

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 8.30 बजे अपने आवास से नॉर्थ ब्लॉक के लिए निकलेंगी. इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट टीम के साथ राष्ट्रपति भवन के लिए निकलेंगी. राष्ट्रपति को बजट की कॉपी सौपेंगी. राष्ट्रपति से बजट का अनुमोदन कराने के बाद वापस मंत्रालय लौटेंगी और सुबह 9 बजे नॉर्थ ब्लॉक के गेट नंबर 2 पर फोटो शूट होगा. फिर पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की सुबह 10.15 से 10.40 बजे के करीब संसद भवन परिसर में बैठक होगी और इसी में बजट को कैबिनेट से मंजूरी दी जाएगी और वहीं से वित्त मंत्री लोकसभा पहुंचेंगी.

 

बजट से सबको कई उम्मीदें

केंद्रीय बजट 2025 पेश होने से पहले दिल्ली की सरिता विहार में रहने वाली एक स्कूल शिक्षिका संगीता सिंह ने कहा, ” महंगाई दर थोड़ा कम होना चाहिए. यात्रा व्यय को कम करना चाहिए. बजट में महिलाओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन एक्स्ट्रा सोर्स ऑफ इनकम के लिए कुछ होना चाहिए.

एक स्थानीय ने कहा, “महंगाई पर नियंत्रण होना चाहिए ताकि आम आदमी खा-पी सके. निचले तबके का और विकास होना चाहिए… टैक्स स्लैब में 10-15 लाख कमाने वालों को थोड़ी राहत मिले तो अच्छा रहेगा.”

बुजुर्गों की आर्थिक ज़रूरतें अलग होती हैं, इसलिए इस बजट में उनके लिए कुछ खास ऐलान हो सकते हैं. टैक्स में ज्यादा छूट, हेल्थकेयर और बचत योजनाओं पर अधिक फायदे मिलने की उम्मीद की जा रही है.

आजकल महंगाई बढ़ गई है, इसलिए, इस बार के बजट में टैक्स में मिलने वाली छूट में कुछ बदलावों की उम्मीद की जा रही है. अगर ये बदलाव हुए, तो लोगों के हाथ में ज्यादा पैसे बचेंगे और वे लॉन्गटर्म फाइनेंशियल प्लानिंग बेहतर तरीके से कर सकेंगे.

Show More
Back to top button