दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर, भाजपा विधायक दल की बैठक आज
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री को अंतिम रूप देने के लिए अपने शीर्ष नेतृत्व के साथ एक विधायी बैठक करेगी. भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद राजधानी में वापसी करने के लिए तैयार है.
बीजेपी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को हराकर 70 में से 48 सीटें हासिल करने के बाद दिल्ली में सरकार बनाई. पार्टी की बैठक के बाद आज दिल्ली के सीएम को लेकर सस्पेंस खत्म होने की संभावना है.
बता दें कि 8 तारिख को हुई मतगणना के करीब 12 दिन बाद 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है. समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा. उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना दोपहर 12.35 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे. में होना है. पार्टी के एक शीर्ष सूत्र ने एएनआई को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, एनडीए नेता, कंद्रीय मंत्री और अन्य प्रमुख हस्तियां इसमें शामिल होंगी.
समारोह से पहले संगीत और गीतों के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और समारोह में करीब 30 हजार महमानों को आमंत्रित किया गया है. शपथ ग्रहण समारोह में आरएसएस के नेता और आध्यात्मिक धर्म गुरु भी शामिल होंगे. उद्योगपतियों, कार्यक्रम में शामिल होने वाली मशहूर हस्तियों, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैनात अन्य राज्यों के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है.
शपथ ग्रहण समारोह में लाडली बहना, दिल्ली के किसान और करीब 30 हजार महमानों को भी आमंत्रित किया गया है. तैयारियों के बारे में बोलते हुए, भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने मंगलवार को कहा कि राम लीला मौदान में तैयारियां जोरों पर हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं.




