Fraud and Scam

तीस करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की पत्नी को अंतरिम जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने कथित तीस करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम जमानत दे दी है। इस मामले में श्वेतांबरी भट्ट और विक्रम भट्ट को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने राजस्थान पुलिस से सवाल किया कि श्वेतांबरी भट्ट और उनकी बेटी को इस मामले में आरोपी क्यों बनाया गया।

अदालत ने कहा कि आपराधिक कानून का इस्तेमाल धन की वसूली के लिए नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट की जमानत याचिकाओं पर राजस्थान सरकार को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

अदालत ने आदेश दिया कि जमानत बांड भरने के बाद दोनों को तुरंत अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए। मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button