ताज़ा खबरें

कई घंटे डिजिटल अरेस्ट रही महिला टीचर की हार्ट अटैक से मौत

आगरा में एक महिला टीचर डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुई. महिला टीचर चार घंटे डिजिटल अरेस्ट रही जिसके बाद उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक महिला टीचर को कई बार कॉल आए थे, जिसमें उनकी बेटी के गलत काम में फंसने की बात कही गई थी. ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर 1 लाख रुपए की मांग की. महिला टीचर के बेटे का कहना है कि मां को समझाया था कि यह फर्जी कॉल है, फिर भी वह सदमे से उबर नहीं सकीं.

 

दरअसल, आगरा के थाना जगदीश पूरा सुभाष नगर अलबतिया की रहने वालीं 58 साल की मालती वर्मा अछनेरा के राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका थीं. महिला का पति सरकारी जॉब से रिटायर्ड है वहीं इनको एक बेटा भी है जिसकी शादी हो चुकी है. महिला की दो बेटियां हैं, जो पढ़ाई कर रही हैं. 30 सितंबर को जब टीचर महिला स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहीं थीं उसी वक्त उनके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आया जिसपर एक पुलिस की वर्दी वाले आदमी का फोटो लगा था. कॉल करने वाले ठग ने महिला से कहा, कि आपकी बेटी को सेक्स रैकेट में पकड़ा गया है. जिसे सुनने के बाद महिला टीचर सदमें में आ गईं.

 

ठग ने कॉल पर महिला से बोला कि आपकी बेटी को सेक्स रैकेट में पकड़ा है. इस नंबर पर ऑनलाइन 1 लाख रुपए भेज देंगे तो आपकी बेटी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, उसको यहीं से छोड़ दिया जाएगा. बस फिर क्या था इतना सुनते ही महिला टीचर जिसका नाम मालती वर्मा है के होश उड़ गए… उनकी तबियत बिगड़ने लगी. यह पहली बार नहीं था महिला के पास इससे पहले भी कई बार ऐसा कॉल आ चुका था जिसके चलते वह डिजिटल अरेस्ट हो गईं.

 

इस खबर को सुनने के बाद मालती वर्मा सदमें आ गई और उन्होंने अपनी बात बेटे को बताई, बेटे ने मां की बात सुनकर बहन से बात की और फिर मां को बताया कि यह फ्रॉड कॉल है बहन कालेज में पढ़ रही है, परेशान होने की बात नहीं है. लेकिन मालति वर्मा इस सदमें को संभाल नहीं सकीं. उनकी तबीयत बिगड़ने लगी वहीं फिर उन्हें सीने में दर्द होने लगा. महिला किसी तरह स्कूल से घर पहुंची लेकिन सीने में दर्द की शिकायत बढ़ने लगी तो परिवार ने उन्हें आगरा के सरोजनी नायडु मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मृत्यु हो गई.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button