मनोरंजन

अक्षय खन्ना का नया अवतार देख दंग हुए फैंस, ‘महाकाली’ में निभाएंगे पौराणिक भूमिका

फिल्म ‘हनुमान’ से चर्चा में आए निर्देशक प्रशांत वर्मा अब एक नई पौराणिक फिल्म ‘महाकाली’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म भी उनकी ‘प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स’ का हिस्सा होगी। इस फिल्म से अभिनेता अक्षय खन्ना का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वह शुक्राचार्य के किरदार में नजर आ रहे हैं।

प्रशांत वर्मा ने सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, “देवताओं की छाया में विद्रोह की सबसे प्रखर ज्वाला उठी। प्रस्तुत करते हैं अक्षय खन्ना को शाश्वत ‘असुरगुरु शुक्राचार्य’ के रूप में।” इस पोस्ट के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और भी बढ़ गया है।

पोस्टर में अक्षय खन्ना का लुक काफी गंभीर और खतरनाक लग रहा है। वह लंबे सफेद बाल, बड़ी दाढ़ी, और सिर पर ऋषि जैसा जूड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी एक आंख पूरी तरह सफेद है, जो उनके किरदार को और भी रहस्यमयी बनाती है। चारों ओर अंधेरे में खड़े अक्षय को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

फिल्म ‘महाकाली’ को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक सिर्फ अक्षय खन्ना का लुक जारी किया गया है। फिल्म की बाकी कास्ट और रिलीज डेट के बारे में जानकारी आना बाकी है। लेकिन अक्षय का लुक सामने आते ही फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button