मनोरंजन

मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला बाख का हुआ निधन

मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला बाख का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार, पामेला बाख लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में मृत पाई गईं. मेडिकल परीक्षक के अनुसार सिर में गोली लगने के कारण उनकी मौत हुई है और इसको आत्महत्या भी बताया जा रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार उनका परिवार उनसे कांटेक्ट करने का ट्राय कर रहा था, पर फिर भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था. ऐसे में उनके परिवार ने पुलिस को इन्फॉर्म किया. तब जाकर उनकी मौत की सूचना मिली.

अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल पामेला बाख का जन्म 16 अक्टूबर, 1963 को तुलसा, ओक्लाहोमा में हुआ था. उन्हें लोकप्रिय टीवी सीरिज बेवॉच में उनकी भूमिका के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है. 1990 के दशक में बेवॉच में लाइफगार्ड सी.जे. पार्कर की भूमिका के लिए उन्हें काफ़ी सराहना मिली.इस फ़िल्म में उन्होंने अपने एक्स पति, डेविड हैसलहॉफ़ के साथ काम किया था.

बाख और डेविड हैसलहॉफ़ की दो बेटियाँ हैं, जिनका नाम टेलर और हेले है. हालाँकि, न तो टेलर और न ही हेले ने अपनी माँ के निधन पर कोई टिप्पणी की है. हेले ने अपनी माँ के निधन पर अपने माता-पिता की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है.

पामेला बाख की निजी ज़िंदगी : 

पामेला बाख और हसेलहॉफ़ की शादी दिसंबर 1989 में हुई थी. शादी के 17 साल बाद बाख ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया जिसके चलते जनवरी 2006 में दोनों का तलाक दे दिया.

पामेला बाख अपने परिवार से बहुत प्यार करती थी. वो सोशल मीडिया पर परिवार के प्रति प्यार दर्शाते हुए अपनी बेटियों की तस्वीरें शेयर करती थी.वह हमेशा अपने पॉजिटिव, फ़ैमिली पोस्ट के लिए जानी जाती थीं और अपने बच्चों के साथ एक खास रिश्ता साझा करती थीं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button