फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता शशि थरूर की पुरानी तस्वीर को ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का बताकर किया वायरल

फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता शशि थरूर की पुरानी तस्वीर को ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का बताकर किया वायरल
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता शशि थरूर की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में शशि कुछ युवतियों के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर ‘भारत जोड़ों ‘ यात्रा की है। फेसबुक पर वायरल फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है कि,” भारत जोड़ो यात्रा में गुरुजी… केरल से तस्वीर आग लगे बस्ती में थरूर अपनी मस्ती में।”

फेसबुक का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने पाया कि वायरल तस्वीर हालिया दिनों का नहीं बल्कि कई साल पुराना है।
वायरल तस्वीर देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल आरम्भ की। इस दौरान हमने सबसे पहले वायरल तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल तस्वीर से सम्बंधित कोई उचित परिणाम नहीं मिले।

इसके बाद हमने सच्चाई जानने के लिए तस्वीर को फिर से गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के साथ खोजना शुरू किया जिसके बाद हमें वायरल तस्वीर कांग्रेस नेता शशि थरूर के ट्विटर हैंडल पर मिली। जिसे उन्होंने अगस्त 22, 2019 को एक पोस्ट में अपलोड किया था। प्राप्त पोस्ट में कांग्रेस थरूर ने तस्वीर की जानकारी देते हुए बताया है कि यह तस्वीर उस दौरान की है जब हैम्बर्ग, जर्मनी के कॉलेज Bucerius Summer School on Global Governance में उनका एनुअल लेक्चर था।
My annual lecture at the @BSSZEITStiftung this year was on a pet theme, "multi-alignment in a networked world". It's always a pleasure to interact w/some of the brightest young minds from around the world on issues of global governance,as i've done since 2001.(pix ©Zeit-Stiftung) pic.twitter.com/NwgAJqpDa9
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 22, 2019
इसके अलावा शशि थरूर ने इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें अपने फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्ट की थी। यहां भी उन्होंने जानकारी दी है कि यह तस्वीर उनके एनुअल लेक्चर के दौरान की है। जो उन्होंने साल 2019 के दौरान जर्मनी के कॉलेज Bucerius Summer School on Global Governance में लिया था।
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमें पता चला कि वायरल तस्वीर हालिया दिनों की नहीं बल्कि साल 2019 के दौरान की है, जो इन दिनों कोंग्रस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के नाम से वायरल की जा रही है।





