फैक्ट चेक: क्या बंगाल में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ हुई रैली में स्कूली बच्चों ने लगाए ‘बीजेपी जिंदाबाद’ के नारे?

सोशल मीडिया पर त्रिमूल कांग्रेस की रैली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जहाँ एक तरफ तृणमूल कांग्रेस के कार्यर्कता रैली निकाल रहे थे वहीं दूसरी तरफ सड़क की दूसरी तरफ खड़ी स्कूली बस में बैठे बच्चे बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बंगाल में वोट चोरी के खिलाफ रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाए।
“वोट चोरी के खिलाफ रैली जा रही थी स्कूल बस में बैठे बच्चों ने बीजेपी जिंदाबाद मोदी जी जिंदाबाद के नारे लगा दिए ऐसे होती है वोट चोरी”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो न्यूज़18 बांग्ला के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे नवंबर 23, 2022 को अपलोड किया गया था।
उपरोक्त प्राप्त वीडियो के कैप्शन में बंगाली भाषा में जानकारी दी गयी थी कि सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस द्वारा शहर में निकाली गई रैली को देखकर स्कूली बच्चों ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए थे। हालांकि, वीडियो के कैप्शन में कहीं भी ‘वोट चोरी’ मुद्दे का जिक्र नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि वोट चोरी का मुद्दा अगस्त 07, 2025 को राहुल गांधी द्वारा उठाया गया था उसी के बाद से देश में वोटों की चोरी के मुद्दे ने तूल पकड़ी है। जबकि उपरोक्त प्राप्त वीडियो करीब तीन साल पुराना है।
वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए हमने वीडियो की बारीकी से पड़ताल की। एक बार फिर हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया।
खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो बीजेपी सिलीगुड़ी के आधिकारिक एक्स हैंडल में मिला। जिसे नवंबर 22, 2022 को अपलोड किया गया था। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि, “स्कूल के बच्चों ने सिलिगुड़ी में टीएमसी की रैली को देखकर “बीजेपी ज़िंदाबाद” के नारे लगाए। वे तो सिर्फ स्कूल के बच्चे हैं, किसी ने उन्हें नारे लगाना नहीं सिखाया है, और उनकी अभी वोट देने की उम्र भी नहीं हैं।
Children sloganeering impromptu “BJP zindabad” as they see TMC street rally.
Sadly, this generation of West Bengal has seen the entire education department go to jail, and witnessed corruption.
Everyone has figured out that the entire TMC is corrupt under Mamata Banerjee! pic.twitter.com/ctg9gCmZmy
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) November 22, 2022
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है जिसे हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।





