NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने का किया ऐलान, वायरल हुई फर्जी खबर

फैक्ट चेक: क्या पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने का किया ऐलान, वायरल हुई फर्जी खबर

 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, पोस्ट में एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल-डीजल के दाम काम कर दिए हैं। फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक पेट्रोल की कीमतों में कटौती का ऐलान कर दिया है।  

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल खबर फर्जी है, पीएम मोदी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे का सच जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले वीडियो को पूरा सुना लेकिन वीडियो में पीएम मोदी ने कहीं भी पेट्रोल डीज़ल के दामों की कटौती की बात नहीं की। इस पूरे वीडियो को सुनने पर हमने पाया कि पीएम मोदी ने पेट्रोल डीजल के दामों की तो नहीं बल्कि जनता कर्फ्यू के लागू होने की बात कर रहे हैं। इसलिए हमने यह खोजने का प्रयास किया कि यह वीडियो कब का है।  इसलिए हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो The Economics times के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे 19 मार्च, 2020 को अपलोड किया गया था।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। चूंकि पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती होना एक बड़ी खबर है इसलिए, हमने अब गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से खोजना शुरू किया। लेकिन खोज के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि केंद्र सरकार ने हाल फिलहाल में ऐसा कोई आदेश नहीं दिया।

 

 

इसके बाद हमने नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट तथा पीएमओ का आधिकारिक ट्विटर हैंडल खंगाला। सबसे पहले हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक अकॉउंट को खंगालना शुरू किया। लेकिन यहाँ भी हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

इसके बाद हमने पीएम पीएम नरेंद्र मोदी ट्विटर  तथा पीएमओ  के ट्विटर हैंडल को भी बारीकी से खंगाला। यहाँ भी हमने जाना कि पीएम मोदी ने हाल फिलहाल में ऐसी कोई घोषणा नहीं की।

कुलमिला कर उपरोक्त पड़ताल से हमने जाना कि वायरल दावा फर्जी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल फ़िलहाल में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की कोई घोषणा नहीं की।

Show More

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button