NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: फरियादी द्वारा दरोगा का पैर दबाए जाने वाला यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: फरियादी द्वारा दरोगा का पैर दबाए जाने वाला यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति पुलिसकर्मी के पैर दबाते हुए नजर आ रहा है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उतर प्रदेश पुलिस के लखनऊ कमिश्नरेट क्षेत्र के थाना ठाकुरगंज में तैनात दारोगा गोरख नाथ चौधरी ने थाने में आए एक फरियादी से पैर दबवाए।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “उतर प्रदेश पुलिस के लखनऊ कमिश्नरेट क्षेत्र के थाना ठाकुरगंज में तैनात दारोगा गोरख नाथ चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पूरे पुलिस महकमे की फजीहत करा दी है। इस वीडियो में दारोगा गोरख नाथ चौधरी फरियादियों से अपने पैर दबवाते दिखे हैं।

वीडियो का मामला इस तरह का है कि दारोगा फरियादी की समस्या सुनने से पहले खुद पैर दबवाने के लिए फरियादी को कह रहे हैं। वीडियो में देखा गया है कि फरियादी जब पैर दबाने लगता है तो दारोगा उसे धीरे-धीरे दबाने के लिए कहता है, और डांटते हुए पैर दबवाने की गति नियंत्रित करता है। इस व्यवहार को लेकर पुलिस महकमे की छवि खराब हुई है और यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
इस घटना की वजह से जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास पर भी असर पड़ा है क्योंकि इसका मतलब माना जा रहा है कि पुलिस अधिकारी अपने अधिकारों के दुरुपयोग में लगे हुए हैं और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते।
जानकारी के अनुसार, यह मामला लखनऊ के थाना ठाकुरगंज में हुआ जहाँ दारोगा गोरख नाथ चौधरी तैनात हैं। वायरल हुए वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में काफी आलोचना हो रही है और इसे पुलिस की कार्यशैली में भारी कमजोरी माना जा रहा है।
कुल मिलाकर यह मामला दिखाता है कि पुलिस महकमे में कुछ अधिकारियों के अनुचित व्यवहार के कारण आम नागरिकों की शिकायतें सुनने और समाधान करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जो कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि दोनों के लिए नकारात्मक है” 

 

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि कई साल पुराना है।  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमने वीडियो को पहले कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम अमर उजाला की वेबसाइट पर अगस्त 30, 2022 को प्रकाशित रिपोर्ट में मिला।

रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो साल 2022 के दौरान का है, जहाँ लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में तैनात दरोगा गोरखनाथ चौधरी एक फरियादी से अपने पैर दबवाए।

उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर अगस्त 20, 2022 को प्रकाशित एक लेख में भी वायरल वीडियो की जानकारी मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह वीडियो लखनऊ के ठाकुरगंज का है, जहां फ़रियाद लेकर पहुंचे एक व्यक्ति से गऊ घाट चौकी प्रभारी गोरखनाथ चौधरी ने पैर दबवाया था। वीडियो के वायरल होने पर तत्कालीन एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जांच के भी आदेश दिए थे।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है जिसे हालिया दिनों में वायरल किया जा रहा है।

Show More
Back to top button