NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: मुंबई में पुजारियों पर हुए हमले में नहीं है कोई कम्युनल एंगल, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ यह वीडियो

फैक्ट चेक: मुंबई में पुजारियों पर हुए हमले में नहीं है कोई कम्युनल एंगल, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ यह वीडियो

 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोगों की भीड़ को दो पुजारियों को बीच सड़क पर पीटते व दौड़ाते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मुंबई के कांदिवली के लालजी पाड़ा एरिया में कुछ समुदाय विशेष के लोगों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया।

फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “मुंबई में पुजारियों पर जानलेवा हमला… सावधान! सावधान!सावधान! Hello Dev_Fadnavis जी मुंबई के कांदिवली के लालजी पाड़ा एरिया में हिंदू पुजारी पूजा करके वापस लौट रहे थे तब हिन्दुओं से नफरत करने वाले दरिंदे मुस्लिमो ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया..सोते रहो हिन्दुओं” 

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

इंटरनेट पर वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें सबसे पहले वायरल वीडियो Times Now Navbharat ke आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे अगस्त 18, 2024 को अपलोड किया गया था।

 

उपरोक्त प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मामला मुंबई के कांदिवली का है। जहां पुजारियों पर जानलेवा हमला किया गया था। यहाँ बताया गया है कि दो पुजारियों पर 5 लोगों ने चाकू से हमला किया, जिससे दोनों पुजारी घायल होकर गिर गए। बता दें कि पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, वहीं बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

उपरोक्त जानकारी के मुताबिक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह दो आरोपी कौन है इसकी पुष्टि के लिए हमने छानबीन की। इस दौरान हमें R भारत के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी इसी मामले को लेकर एक रिपोर्ट मिली। जिसे अगस्त 19, 2024 को ही अपलोड किया गया था।

 

हालांकि, यहाँ भी उपरोक्त वीडियो की ही जानकारी की पुष्टि करते हुए यह बताया गया था कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। लेकिन यहाँ भी आरोपियों की पहचान की कोई जानकारी नहीं दी गयी थी। इसलिए सटीक जानकारी के लिए हमने बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो के मामले दैनिक जागरण की वेबसाइट पर इस मामले से जुड़ी एक रिपोर्ट मिली। जहां दोनों आरोपियों की पहचान की पुष्टि करते हुए बताया गया है कि एक का नाम प्रथम खिलारे और दूसरे का छोटू मनिहार नाम है।

 

उपरोक्त प्राप्त लेख में मिली जानकारी से यह समझ आया कि इस मामले में पकड़े गए आरोपी मुस्लिम नहीं हैं, ऐसे में क्या इस मामले में किसी तरह का कोई सांप्रदायिक एंगल है? इस तथ्य की पुष्टि के लिए हमने मुंबई पुलिस से सीधा संपर्क किया। इस दौरान हमारी बात पुलिस इंस्पेक्टर Dnyaneshwar Ramnath Ganore से हुई, जहां उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो वाला आपसी झड़प का था, जहां पुजारियों और कुछ लड़कों के वाहनों में आपस में भिड़ंत हो गयी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई, पुलिस इंस्पेक्टर ने हमें बताया कि इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है, सोशल मीडिया पर इस मामले को फर्जी एंगल के साथ शेयर किया जा रहा है।

पड़ताल के दौरान हमें मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो फर्जी सांप्रदायिक एंगल के साथ शेयर किया जा रहा है, इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई कम्युनल एंगल नहीं है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button