NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: सोनिया गांधी द्वारा रामलीला के राम स्वरुप कलाकार को तिलक लगाने वाली तस्वीर को गलत संदर्भ में किया शेयर

फैक्ट चेक: सोनिया गांधी द्वारा रामलीला के राम स्वरुप कलाकार को तिलक लगाने वाली तस्वीर को गलत संदर्भ में किया शेयर

 

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सोनिया गांधी रामलीला में राम का रोल निभा रहे कलाकार को तिलक लगाते हुए दिख रही हैं। इस तस्वीर को हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सोनिया जहां एक तरफ पूरे 20 वकीलों के साथ राम मंदिर के निर्माण को रोकने का प्रयास किया वहीं अब यानी सोनिया भगवन श्रीराम की पूजा करने लगी और इस साल दश्हरा पर्व पर रामलीला में राम का पात्र निभा रहे कलाकार को तिलक लगाकर उनका अभिवादन कर रही हैं।

फेसबुक पर वायरल तस्वीर को शेयर कर लिखा गया है कि,” पूरे 20 वकिल लगाए थे राम मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए और आज तिलक लगाए जा रहे हैं और कितने अच्छे दिन चाहिए

 

फेसबुक का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल गलत गलत सन्दर्भ में शेयर किया जा रह है, यह तस्वीर हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2018 के दौरान की है और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी हाल से ही नहीं बल्कि कई वर्षों से दश्हरा पर रामलीला में राम का रोल निभा रहे पत्रों को तिलक लगाकर ऐसे ही रामलीला की शुरुआत की है।  

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के साथ शेयर किये जा रहे दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने सबस पहले वायरल तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल तस्वीर .indiacontent.in नामक वेबसाइट पर मिली जिसे अक्टूबर 19, 2018 को अपलोड किया गया था।

 

वेबसाइट पर तस्वीर के साथ दिए गए कैप्शन के मुताबिक यह तस्वीर साल 2018 के दौरान की है जब नई दिल्ली में नव धार्मिक लीला समिति द्वारा दशहरा मनाया जा रहा था। उस दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राम-लक्षमण के तिलक लगा कर इसका शुभ आरम्भ किया था।

पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजा। जिसके बाद हमें कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अक्टूबर 19, 2018 को अपलोड किया गया एक पोस्ट में मिला। जहां वायरल तस्वीर को देखा जा सकता है।

इसके आलावा हमें इंटरनेट पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व अन्य नेताओं की कई ऐसी तस्वीरें मिली, जहां वह भगवान श्रीराम का पात्र निभा रहे कलाकारों को उनके द्वारा तिलक लगया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि सोनिया गांधी व अन्य कांग्रेस नेता वर्षों से दश्हरा पर भगवान राम और लक्षमण को तिलक लगा कर यह पर्व मना रहे हैं।  यहाँ दिए गए लिंक पर देखें कांग्रेस नेताओं व सोनिया गांधी की पुरानी तस्वीरें।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल तस्वीर हालिया दिनों की नहीं बल्कि दो साल पुरानी है और ऐसा पहली बार नहीं  कांग्रेस दश्हरा पर भगवान राम और लक्षमण को तिलक लगा रहे हैं बल्कि वह सालों से इसी तरह कलाकारों को तिलक लगाकर यह पर्व मनाते हैं।

Show More

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button