फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर भ्रामक सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल हो रहा है युवक की पिटाई का यह वीडियो, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर भ्रामक सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल हो रहा है युवक की पिटाई का यह वीडियो, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों एक बाइक सवार युवक को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कुछ हिंदी समुदाय के लोगों ने एक बाइक सवार दूसरे समुदाय के युवक को इसलिए पीटा क्योंकि उसने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर अपमानजनक टिप्पणियों का विरोध किया था।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “मोदी काल में ये विकास हुआ है, कि हिंदू बच्चों को मुस्लिम से नफ़रत सिखाई गई!? गाजियाबाद, UP विद्यालय से अपनी बहन के साथ घर लौट रहा था । रास्ते मे लड़के को बेरहमी से पीटा गया। और ये सिर्फ इसलिये हुआ कि मुसलमान लड़के ने पैगंबर मोहम्मद के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों का विरोध किया था। “

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल के लिए हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शिया किया जा रहा है।
सोशल मीडिया वायरल हो रहे वीडियो वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो NewsFlare नामक वेबसाइट पर छपे एक लेख में वायरल वीडियो मिला। जिसे सितंबर 28, 2024 को अपलोड किया गया था।

उपरोक्त प्राप्त लेख में यहाँ जानकारी दी गयी थी कि वायरल वीडियो गाजियाबाद का नहीं बल्कि हापुड़ जिले का है। साथ ही लेख में जिला एएसपी) विनीत जयसवाल के हवाले यहाँ बताया गया है कि वायरल वीडियो भ्रामक सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। दरअसल,बाइक सवार युवक जिसकी पहचान अकरम के नाम से हुई है उसके खिलाफ एक लड़की ने लालच देकर बलात्कार का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। एएसपी ने जानकारी दी कि वीडियो में दिख रहे हमलावर उक्त लड़की के भाई थे, जिन्होंने अकरम का उस समय विरोध किया जब वह एक दूसरी लड़की के साथ एक होटल से लौट रहा था।
खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो गाजियाबाद पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी मिला। जहां बताया गया है कि वायरल वीडियो वीडियो में प्रदर्शित घटना गाजियाबाद की नही है। गाजियाबाद के किसी भी थाने पर घटना के सम्बन्ध में कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इसके साथ ही वीडियो में बताया गया है कि वायरल
वीडियो में प्रदर्शित घटना गाजियाबाद की नही है। गाजियाबाद के किसी भी थाने पर घटना के सम्बन्ध में कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है। किस थाना क्षेत्र की घटना है यह स्पष्ट करें। वीडियो की पुष्टि किए बिना, इसे सांप्रदायिक रंग देकर, महौल बिगाड़ने का प्रयास न करें।@Uppolice https://t.co/Hjn1ayMSXn
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) October 9, 2024
पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो के संबंध में Hapur Police के आधिकारिक एक्स हैंडल पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी जानकारी का एक वीडियो भी मिला। जहां उन्होने बताया कि वायरल वीडियो गाजियाबाद का नहीं बल्कि हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्रान्तर्गत का है। जहां कुछ लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की जा रही है। उक्त वीडियो करीब 10 दिन पूर्व का है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो भ्रामक सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो जिसमें थाना धौलाना क्षेत्रान्तर्गत एक युवक के साथ मारपीट की जा रही है।
उक्त वीडियो करीब 10 दिन पूर्व का है, उक्त प्रकरण के संबंध में थाना धौलाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक की बाइट~@Uppolice pic.twitter.com/rATlL1wA3B— HAPUR POLICE (@hapurpolice) October 9, 2024
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक सांप्रदायिक एंगल के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है . वीडियो गाजियाबाद का नहीं बल्कि हापुड़ का है, साथ ही वीडियो में युवक के खिलाफ एक युवती ने लालच देकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई थी। जिसके बाद युवती के भाइयों ने ही युवक को पीटा था।






the effects of steroids on the human body
References:
https://git.snowcloak-sync.com/mavissample15