Fact Check: पहलगाम आतंकियों का नहीं है यह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुई यह वीडियो

Fact Check: पहलगाम आतंकियों का नहीं है यह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रही तस्वीर
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से देश भर में गम और आक्रोश का माहौल है. जहां एक ओर पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की मांग हैं वहीं दूसरी ओर आतंकवादियों को ढेर करने के लिए सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि यह विडियों उन आतंकवादियों का हैं जिन्होंने पहलगाम में मासूमों की हत्या की है.
इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके कैप्शन में लिखा है कि “यह वही आतंकवादी है जो कश्मीर के पहलगाम में हमला किए थे”.


वीडियो 11 घंटे पहले यानि 24 अप्रैल 2025 का बताया जा रहा है. इस विडियो की लिंक यहां है यहां देखिए वीडियो
फैक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है
वीडियो पर गौर किया तो हमें लगा यह विडियो भ्रामक है तो हमने इसकी जांच शुरू कर दी. सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया. इस दौरान हमें एक Instagram पर एक विडियो मिला, जिसे 11 अप्रैल 2025 को पोस्ट किया गया था. यहां बताया गया है वायरल तस्वीर फिलिस्तीन का है.

खोज के दौरान हमें जो जानकारी मिली उसकी पुष्टि भी जरूरी थी, तो हमने पुष्टि के लिए गूगल पर बारीकी से खोजबीन की. इस दौरान हमें यही वायरल वीडियो कई अलग-अलल सोशल मीडिया हैंडल पर मिली. कमाल की बात तो यह है की सभी हैंडल पर इस वीडियो की तारीख भी अलग-अलग थी.

खोज के दौरान मिले तथ्यों से हमने यह जाना कि वायरल वीडियो हमले के कई दिन पहले का है. जिसे हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.
नोट: न्यूज़मोबाइल इस भ्रामक वीडियो की पूर्णत: पुष्टी नहीं करता है, लेकिन खोज से मिले तथ्यों से यह स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हमले के बाद का नहीं हैं बल्कि यह वीडियो हमले से कई दिन पहले का है.





