Fact Check: उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद की यह तस्वीर है AI Generated

Fact Check: उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद की यह तस्वीर है AI Generated
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार 5 अगस्त दोपहर बादल फटने के बाद आई अचानक बाढ़ में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और सेना के जवानों समेत कई अन्य लापता हो गए. इस खबर के सामने आने के कुछ ही देर बाद, सोशल मीडिया पर उत्तराखंड में हुई हालिया आपदा के बाद हुई तबाही को दर्शाने वाले अपुष्ट दृष्यों का सैलाब उमड़ उठा.
ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें पहाड़ी बस्ती से होकर बहती कीचड़ भीर नदी के दोनों किनारों पर कई क्षतिग्रस्त घर दिखाई दे रहे हैं. तो चलिए पता लगाते हैं कि आखिर इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है.

Instagram पर एक यूजर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ‘उत्तरकाशी धराली में मची प्रलय की तस्वीरें बहुत विचलित करने वाली हैं और बहुत दुखदायी हैं’. यूजर ने यह पोस्ट अगस्त 6, 2025 को किया है.
फैक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह तस्वीर AI द्वारा बनाई है
हमने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए इसकी बारीकी से जांच की तो हमें पोस्ट में ही छिपा सच दिख गया वह था AI का व्हाटरमार्क जो तस्वीर के नीचे दिया हुआ है. हमें तस्वीर के एक बड़े संस्करण में नीचे दाएं कोने पर “ai” लिखा हुआ दिखाई दिया. तस्वीर की समग्र चिकनी बनावट से भी पता चलता है कि यह संभवत: AI द्वारा ही बनाई गई है.

हालांकि हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए हाल ही में उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद की कथित तौर पर वायरल तस्वीर की सच्चाई को पुख्ता करने के लिए AI Detection Tool का भी इस्तेमाल किया, जिससे हमें पता चला कि यह तस्वीर एआई द्वारा बनाए जाने की 99.9% संभावना है. इसके और अन्य सहायक साक्ष्यों के आधार पर, हमने यह पुष्टि की कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.






